फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ दुष्कर्म, युवक पर मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Nov 2013 05:42 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। लड़की रात को खाना खाने के बाद घर के बाहर स्थित हैंडपंप पर बर्तन धोने गई थी कि युवक ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 25 नवंबर की रात उसकी 13 वर्षीय बेटी खाना खाने के बाद बर्तन धोने को घर के बाहर लगे हैंडपंप पर गई थी। इसी दौरान बगल का ही एक युवक उसे पकड़ कर घर के पीछे लेकर चला गया। लड़की के चिल्लाने पर उसने उसका मुंह बंद कर दिया। लड़की को घर में नहीं लौटने पर घरवाले उसे तलाशने लगे। कुछ देर बाद जब लोग मकान के पीछे पहुंचे तो युवक लोगों का आता देख भाग निकला। इस दौरान उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी को लेकर उसके घरवाले युवक के घर पहुंचे तो युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी दीनानाथ यादव के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें