फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान के सुंदरीकरण के लिए प्रदर्शन

Sun, 10 Nov 2013 05:40 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। हिन्दू युवा वाहिनी नगर कमेटी ने कुर्ना नाला स्थित श्मशान घाट की साफ-सफाई और सुंदरीकरण को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर और नगर पालिका के ईओ को दिया। कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

श्मशान घाट पर धरने में नगर अध्यक्ष अमित मोदनवाल ने कहा कि शहर के पश्चिमी छोर पर स्थित हिन्दुआें का एकमात्र शवदाह स्थल है। विकास तो दूर यहां वर्षों से साफ-सफाई तक नहीं कराई गई है। पिछली बार जब हियुवा ने आंदोलन किया था तो नगर पालिका परिषद ने रिवाल्विंग फंड से श्मशान घाट के सुंदरीकरण के लिए धन पास किया था। अधिकारियों और ठेकेदारों ने इस धन का गोलमाल कर दिया है। श्मशान घाट झाड़ियों से पट गया है। जिला कार्यालय प्रभारी विजय पंडित ने कहा कि यहां न तो शव को जलाने की व्यवस्था है और न ही साथ आए लोगों के बैठने की। उन्हाेंने चेतावनी दी कि इस बार तो शांतिपूर्वक ढंग से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद भी अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो नगर पालिका के ईओ को बंधक बनाया जाएगा। इसके बाद एसडीएम सदर और नगर पालिका के ईओ को सात सूत्रीय मांगपत्र देकर सात दिन के भीतर यहां साफ-सफाई कराने की मांग की गई। धरना में नीरज शाही, बंटी तिवारी, पवन जायसवाल, सुभाष तिवारी, राजू वर्मा, स्वामीनाथ, शिवपूजन, बैजू पटेल, राजू, शंकर शर्मा, मनीष यादव, मक्खन, किशन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें