फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से टावर गार्ड की मौत

Wed, 16 Oct 2013 05:38 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। बैट्री बदलते समय एक कंपनी का टॉवर गार्ड करंट के चपेट में सोमवार की रात आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मौत की खबर मिलते ही उसके घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर, मछरिहवा गांव निवासी परमानंद यादव (32) पुत्र विश्वनाथ यादव टाटा इंडिकाम कंपनी के भटनी टॉवर पर गार्ड था। बिजली आपूर्ति ठप हो जाने के बाद रात में बैट्री बदल रहा था। उसी दौरान करंट के चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह 10 बजे साथ में काम करने वाले पहुंचे तो बैट्री के पास मृत हालत में देख दंग रह गए और शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। गार्ड आपने घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। इस बाबत इंस्पेक्टर दर्शननाथ सिंह ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें