फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

Thu, 25 Jul 2013 05:33 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। किसी बात से नाराज होकर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना गौरीबाजार थानाक्षेत्र के गौरी खुर्द गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर हुई। पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं लगी। परिजन शव को लेकर भाग निकले और अंतिम संस्कार कर दिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के हरेरामपुर गांव निवासी शैलेष यादव बाहर रहकर किसी निजी कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले वह गांव आया था। गांववालों ने बताया कि मंगलवार की रात दस बजे शैलेष का परिवार के कुछ लोगोें से कहासुनी हो गई। वह रात को बिना किसी को बताए घर से निकल गया। परिवार के लोग रात भर उसकी खोज करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार की सुबह गौरी खुर्द गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश देखकर लोगों ने शोर मचाया। सुबह आठ बजे के करीब घरवाले पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिवार वालों ने आनन-फानन ने शव का दाह संस्कार कर दिया। गौरीबाजार के इंसपेक्टर जयसिंह का कहना है कि जानकारी होने पर सिपाही गांव में गए थे। परिवार वालों ने शव का दाह संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें