देवरिया। बरेली में आरक्षी अनिरुद्ध के शहीद होने का गम केवल जवार के लोगों के चेहरे पर ही नहीं बल्कि विशुनपुर कला गांव में मौजूद वर्दी वालों के चेहरे पर साफ झलक रहा था। पुलिस वाले यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि शासन से शहीद के परिवार के लोगों को क्या दिया जा रहा है? वे लोग यह पत्रकारों से तस्दीक करते रहे। कई बार हालात लाठी चार्ज के भी बने परंतु पुलिसकर्मी माहौल को बिगड़ने से बचाते रहे। चूंकि भीड़ एक शहीद पुलिसकर्मी के परिवार के लिए ही लड़ रही थी ऐसे में हर पुलिसकर्मियों की भीड़ के प्रति सहानुभूति देखी गई। पुलिस के लोग सुबह से ही शहीद के परिवार को ढांढस बंधाते रहे।
पार्टी हर संभव करेगी मद्द
देवरिया। बसपा के देवरिया लोकसभा प्रत्याशी कमलेश शुक्ला ने परिवार वालाें को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहीद को न्याय दिलाने के लिए वह और उनकी पार्टी हर संभव मदद करेगी।