फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच को लेकर प्रेरकों की हड़ताल जारी

Thu, 02 May 2013 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रेरक नियुक्ति में धांधली की जांच की मांग को लेकर प्रेरक संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। मई दिवस के अवसर पर संघर्ष समिति कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर सभा की और आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रेमलता पांडेय ने कहा कि जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद भी अधिकारियों के कान में जांच को लेकर जूं तक नहीं रेंग रहा है। इसके चलते आज भी फर्जी प्रमाणपत्र पर नियुक्त प्रेरक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के साथ कार्रवाई नहीं की गई तो अंजाम खराब होगा। हमारा आंदोलन रुकने वाला नहीं है। सचिव गौतम ने कहा कि पिछले बार हुए आंदोलन के दौरान डीएम ने आश्वासन तो दिया लेकिन उसे ठंडे बस्ते में दबा दिया गया। कई प्रेरकों का आज तक मानदेय भी नहीं दिया गया है। दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट में विंध्यवासिनी मणि और बृजलाल यादव भूख हड़ताल पर बैठे रहे। उनके समर्थन में आशा देवी, साधना देवी, बिंदू मद्देशिया, पूनम गोड़, संतोष, राम अशीष आदि उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित आंदोलनकारियों ने शासन प्रशासन के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी भी की। वहीं बीएसए एमए अंसारी का कहना है कि आंदोलनकारियों की मांगों पर पहले ही निर्णय ले लिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच कर ली गई है। रिपोर्ट भी अपर जिलाधिकारी प्रशासन के कार्यालय में जमा है। कार्रवाई की बात जहां तक है वह डीएम को करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें