फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशाें ने पिकअप लूटी

Wed, 09 Jan 2013 05:30 AM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/रामलक्षन। सोमवार की रात करीब दस बजे कार सवार चार बदमाशाें ने पिकअप चालक को कब्जे में लेकर गाड़ी लूट ली। वह गोरखपुर मंडी से भूजा और गुड़ लेकर रामलक्षन के एक व्यवसायी के यहां गया था। माल उतार कर लौटते समय घटना हुई। लुटेरे चालक की आंख पर पट्टी बांध कर गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम के पास गाड़ी से धक्का दे दिया। पिकअप चालक की तहरीर पर रुद्रपुर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खोराबार थाने के रामनगर के रहने वाले जयप्रकाश जायसवाल की पिकअप पर गोरखपुर की मंडी से भूजा और गुड़ लाद कर उसका ड्राईवर विनय गौड़ निवासी अवधपुर थाना चौरीचौरा रुद्रपुर क्षेत्र के रामलक्षन के व्यवसायी अनूप के यहां पहुंचाने निकला। वह रात करीब नौ बजे माल लेकर रामलक्षन चौराहा स्थित अनूप की दुकान पर पहुंच गया। चालक ने बताया कि आधे घंटे में माल वाहक वाहन खाली कर वह पिकअप लेकर घर लौट रहा था कि रामलक्षन पेट्रोल पंप के आगे कार सवार उसे ओवर टेक कर रोक लिए। कार से बाहर आकर बदमाशाें ने पिकअप चालक की कनपटी पर असलहा सटा कर गाड़ी से उतार लिया। बदमाश चालक को कार में बैठा लिए। उनमें से एक पिकअप चलाने लगा। पिकअप के चालक को बदमाश रास्ते भर पीटते रहे। गौरीबाजार से देवरिया मार्ग पर सिरजम के पास पिकअप चालक की आंख पर पट्टी बांध कर बदमाशाें ने उसे गाड़ी से धक्का दे दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। बदमाशाें के चंगुल से छूटने के बाद चालक ने घटना की सूचना गाड़ी मालिक को दी। रात करीब तीन बजे पिकअप चालक ने रुद्रपुर कोतवाली पहुंच कर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने ड्राईवर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
कप्तानगंज में पकड़े गए पिकप लूटेरे
दो गिरफ्तार, दो फरार
कार पर नीली बत्ती लगाकर भाग रहे थे नेपाल
रुद्रपुर। सोमवार की रात देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र से पिकप लूट कर भाग रहे दो लूटेरों को पुलिस ने कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में दबोच लिया है। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम के हाथ फिलहाल दो बदमाश लग पाए है। दो बदमाश अभी फरार बताए जा रहे है। बदमाशों को कप्तानगंज थाने में रखा गया है। बदमाशों की धर पकड़ के लिए रामपुर, गौरीबाजार, चौरीचौरा और रुद्रपुर थाने की फोर्स लगाई गई थी।
विज्ञापन

गौरीबाजार एसओ हरेंद्र मिश्र नीली बत्ती की इंडिगो कार के पीछे पुलिस टीम के साथ लगे रहे। मंगलवार की शाम करीब सात बजे पुलिस ने कार सवारों को दबोच लिया। बदमाश इसी कार से पिकप लूट को अंजाम दिए थे। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने पिकप का पता बता दिया है। पुलिस की दूसरी टीम पिकप बरामद करने के लिए निकल चुकी है। पुलिस के अनुसार बदमाश नीली बत्ती लगाकर नेपाल की ओर भाग रहे थे। पकडे़ गए बदमाशों से पुछताछ की जा रही है। लूट की घटना में लूटेरों की बड़ी टीम पकडे़ जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें