फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल का अनाज पाएंगे एपीएल

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत एपीएल कार्ड धारकों को बीपीएल का अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के लिए देवरिया जिले में अनाज आवंटित हो चुका है। फिलहाल यह योजना सिर्फ तीन माह के लिए लागू की गई है। रुद्रपुर ब्लाक में 2026 एपीएल कार्ड धारकों को यह सुविधा मिलेगी। योजना का लाभ पहुंचाने को खंड विकास कार्यालय को पात्र एपीएल कार्ड धारकों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत एपीएल कार्ड धारक असहाय, अत्यंत गरीब, लाइलाज, सेक्स वर्कर और निराश्रितों को चिह्नित कर बीपीएल योजना का लाभ दिया जाएगा। एपीएल कार्ड धारक ऐसे लोगों को अब हर माह 35 किलो अनाज, चीनी और मिट्टी का तेल सस्ते दर पर प्राप्त होगा। यूपी सरकार फिलहाल इस योजना को तीन माह के लिए लागू कर रही है। भविष्य में योजना की अवधि बढ़ाई जा सकती है। पात्रों को चयनित करने के लिए नगर पंचायत और खंड विकास कार्यालय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर पंचायत और खंड विकास कार्यालय से प्राप्त सूची का उपजिलाधिकारी सत्यापन करेंगे। जिले पर योजना का अनाज आवंटित हो गया है लेकिन विभाग अभी पात्रों को चिह्नित कर सूची नहीं बना पाया है। इस बाबत आपूर्ति निरीक्षक मीरा राय ने कहा कि योजना का शत प्रतिशत लाभ पात्र व्यक्तियों को मिलेगा। सूची के सत्यापन के बाद उसे सर्वाजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें