पिंडी। लार के मझवलिया नंबर तीन में मंगलवार को चूल्हे से निकली चिंगारी से तीन भाइयों का आशियाना राख हो गया। गांववालों के घंटों प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका। आग बुझने के बाद मौके पर फायरब्रिगेड पहुंचा।
गांव में दिन में करीब 2 बजे हरिश्चंद्र राजभर के घर में भोजन बन रहा था। चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग पकड़ ली। घर के लोग अभी कुछ समझ पाते कि पड़ोस में स्थित श्यामसुन्दर राजभर तथा रामलाल राजभर की झोपड़ी तक आग फैल गई। आग देख आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और बुझाने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तीनों मजदूरों के सामने घर में रखा सारा सामान राख में तब्दील हो गया। सूचना के दो घंटे बाद पहुंचा फायरब्रिगेड का वाहन पहुंचा। तब तक काफी देर हो चुकी थी। बता दें कि तीनों पीड़ित भाई हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार सर्वेंद्र कृष्ण तिवारी ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर लेखपाल को भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर तहसील प्रशासन की तरफ से मजदूरों की मदद की जाएगी।