फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण की दुकान से 21 लाख की चोरी

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा (देवरिया)। बनकटा थाने से कुछ दूरी पर स्थित आभूषण की दुकान की तिजोरी तोड़कर चोर शनिवार की रात करीब 21 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने चुरा ले गए। चोरी की वारदात की जानकारी के बाद क्षेत्र में दहशत है। सुबह खाली तिजोरी और खाली डिब्बे खेत से बरामद किए गए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

त्रिगुणानंद जनता इंटर कालेज बनकटा के समीप जगदीश गुप्ता के पुत्रों राधेश्याम गुप्ता और धर्मेंद्र गुप्ता की क्रमश: श्रीराम वस्त्रालय व धर्मेंद्र बाबू ज्वैलर्स के नाम से कपड़ा तथा आभूषण की दुकान है। शनिवार की रात दुकानदार रोज की तरह दुकान बंद कर बगल में स्थित अपने घर चले गए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर मुड़ा था। ताला खोलकर अंदर जाने पर तिजोरी गायब मिली। चोर दुकान में रखी 35 किलोग्राम वजनी तिजोरी को उठाकर इंटर कालेज के खेत में लेकर चले गए थे।
वहीं उन्होंने तिजोरी तोड़कर उसमें रखे सोने की छह चेन, सात हार, आठ झुमका, 300 ग्राम वजन के सोने के टप्स, माला, मांगटीका, नथिया, अंगूठी और सात किलोग्राम वजन के चांदी के आभूषण, कुछ रुपये, बंधक बनाए गए करीब एक लाख रुपये मूल्य के अन्य गहने चुरा लिए। जानकारी मिलते ही बनकटा में भारी संख्या में दुकानदार व क्षेत्रीय लोग जुटने लगे। एसओ ऋषि कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें