फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्ती में खुलेंगे हेल्थ पोस्ट

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अब मलिन बस्ती के लोगों को इलाज के लिए इधर - उधर नहीं भटकना पड़ेगा। नगर की दो मलिन बस्तियों में अरबन हेल्थ पोस्ट खोलने के लिए हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

शहर की मलिन बस्ती के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही थी। समस्या को देखते हुए एनआरएचएम के मिशन निदेशक ने प्रदेश के सभी शहरों की मलिन बस्तियों में हेल्थ पोस्ट खोलने का निर्णय लिया। सभी जनपदों से प्रस्ताव मांगा गया। जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने रामनाथ देवरिया और सिंधी मिल कालोनी में हेल्थ पोस्ट खोलने के लिए प्रस्ताव भेज दिया था। पिछले दिनों मिशन निदेशक ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। निर्देश मिलते ही स्वास्थ्य विभाग दोनों जगहों पर हेल्थ पोस्ट खोलने की तैयारी में जुट गया है।
24 घंटे होगा इलाज
अरबन हेल्थ पोस्ट पर एक महिला अथवा पुरुष एमबीबीएस चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स, एक वार्ड ब्वाय और एक स्वीपर/ चपरासी की नियुक्ति होगी। एनआरएचएम से इनका भुगतान किया जाएगा। यह कर्मचारी हेल्थ पोस्ट पर 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा देंगे।
विज्ञापन

किराए पर लिया जाएगा भवन
अरबन हेल्थ पोस्ट के लिए तीन से चार कमरे का मकान किराए पर लिया जाएगा। इसमें सारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मकान का किराया भी एनआरएचएम से दिया जाएगा।
दो अरबन हेल्थ पोस्ट खोलने के लिए हरी झंडी मिल गई है। रामनाथ देवरिया और सिंधी मिल कालोनी में हेल्थ पोस्ट खोलने के लिए भवन खोजा जा रहा है। जल्द ही हेल्थ पोस्ट अस्तित्व में आ जाएगा और गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन

- डा. एएन तिवारी,
मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें