फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोरी समेत तीन झुलसे

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरिया खास निवासी गुलाब का बेटा अनिल (25) शनिवार की रात घर के अंदर जल गया। शोर सुनकर जब तक घर के लोग मौके पर पहुंचकर आग बुझाते अनिल गंभीर रूप से झुलस चुका था। डाक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। खुुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपराखेम करन गांव निवासी गोविंद की बेटी सुनैना शनिवार को घर में झुलस गई। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाकर किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। इधर, बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव निवासी मीना मिश्रा (25) पत्नी संजय मिश्र शनिवार को घर के अंदर जल गईं। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें