फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार हुए गुलजार, खूब उमड़े खरीदार

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
d अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

देवरिया। धनतेरस के दिन सजे बाजार के प्रति ग्राहक उमड़ पड़े। बीते वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक ग्राहक खरीदारी के लिए दुकानों पर आए। चांदी के सिक्कों की खनक सबसे ज्यादे रही। सोने के सिक्के, बिस्किट और डायमंड रिंग भी ग्राहकों के पसंद बने। धनतेरस की खरीदारी को शुभ मानकर बाइक एजेंसियों पर भी भीड़ रही। पुरानी मान्यता के अनुसार रोग एवं शोक के निवारक भगवान धन्वंतरी के जन्मदिन धनतेरस पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। महंगाई को धत्ता बताते हुए रविवार को लोगों ने मनपसंद चीजों की खूब खरीदारी की। ग्राहकों को रिझाने के लिए दुकानदारों ने भी दुकानों को दुल्हन की तरह सजा रखा था। दोपहर के बाद धीरे-धीरे ग्राहक दुकानों की ओर रुख करना शुरू कर दिया।
सुबह से आ गए थे बाइक खरीदार
बाइक के शौकीन धनतेरस पर ही बाइक खरीदने की तैयारी में थे। तमाम लोगों ने तो पहले से ही बाइक की बुकिंग करा ली थी। एजेंसी मालिक सामने ही टेंट लगाकर ग्राहकों के स्वागत की पहले से ही तैयारी कर रखे थे। बाइक खरीदारी में भी ग्राहकों का रुख सकारात्मक रहा। पवन गुप्ता के मुताबिक उनके एजेंसी पर दोपहर तक 150 बाइक बिक चुकी थी। इसी तरह एक दूसरी एजेंसी पर शाम चार बजे तक तकरीबन एक हजार बाइक बिक चुकी थी। बाइक में पैशन प्रो और डिस्कवर थ्रीडी माडल की मांग सर्वाधिक रही। बाइक व्यवसाइयों के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में 25 से 30 फीसदी बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन


पुराने चांदी के सिक्कों की रही मांग
आभूषण की दुकानों पर भी महंगाई का कोई असर नहीं दिखा। 1200 रुपये की कीमत वाले पुराने चांदी के सिक्के खूब बिके। आभूषण व्यवसायी बैजनाथ सोनी तथा निखिल सोनी बताते हैं कि सबसे ज्यादा मांग चांदी के सिक्कों की रही। सोने के सिक्के एवं बिस्किट भी ठीक संख्या में बिके। महिलाआें की पसंद डायमंड एवं गोल्ड रिंग रहे। दुकानदारों के मुताबिक यहां भी 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

इलेक्ट्रानिक्स बाजार में भी रौनक
आभूषण के दुकानों से कम भीड़ इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर भी नहीं रही। नए माडल और फ्लैट टीवी, फ्रिज, प्रेस, डीवीडी, होम थियेटर आदि सामानों ने भी बाजार में अपना सिक्का चलाया। मोहनलाल रोड और मालवीय रोड, जलकल रोड, राघवनगर मुहल्ले में स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर खूब भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


कपड़े का बाजार भी चमका
कपड़ा व्यवसायी अमित मोदनवाल बताते हैं कि बाजार में कहीं से भी मंदी नहीं दिखी। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष 20 से 25 प्रतिशत ज्यादा ग्राहक खरीदारी के लिए आए। गर्म कपड़ों के साथ-साथ पैंट-शर्ट की मांग अधिक रही। इसके अलावा रेडीमेड वस्त्रों की भी खरीदारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें