फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन को लेकर शिक्षक संघ ने खोला मोर्चा

Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। देवरहा बाबा इंटर कालेज देवसिया का प्रकरण अब तूल पकड़ने लगा है। यहां के पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह का वेतन आहरित न करने और अवकाश प्राप्त दो शिक्षकों का देयक अग्रसारित न करने के पर माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। डीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप 22 नवंबर को धरना की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

देवरहा बाबा इंटर कालेज सहित अन्य कई बिंदुओं पर शिक्षक संघ में संघ के कैंप कार्यालय पर बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री जगदीश पांडेय ने कहा कि हमारा संगठन कक्षा में पढ़ाई-अधिकारों की लड़ाई के सिद्धांत पर आधारित है। इसलिए हमारा संघर्ष अपरिहार्य परिस्थितियों में होता है। उन्होंने कहा कि देवरहा बाबा इंटर कालेज देवसिया के प्रबंधक के विरुद्ध संगठन की मांग पर संयुक्त शिक्षा निदेशक गोरखपुर ने तत्काल प्रशासनिक कार्यवाही करने का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दी थी। इसके बावजूद अब तक कार्यवाई प्रस्तावित नहीं की गई। इसी तरह उन्होंने कहा कि विनियमितीकरण, अंशदान कटौती, वेतन निर्धारण, वित्तविहीन व्यवस्था और उसके प्रधानाचार्यों का अधिकारियों की ओर से उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने के चलते शिक्षक और प्रधानाचार्य परेशान हैं। प्रांतीय उपाध्यक्ष रीता श्रीवास्तव ने कहा कि हम न अत्याचार करते हैं और न अत्याचार सहते हैं। शिक्षकों की समस्यायें हल नहीं हुईं तो ईंट से ईंट बजा देंगे। बैठक को रामकृष्ण मिश्र, त्रिभुवन नारायण त्रिपाठी, डा. एहसान अहमद, डॉ. सुरेंद्र कुमार, दिलीप सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें