फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के बच्चे पहनेंगे टाई

Tue, 11 Sep 2012 12:00 PM IST
Deoria
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अब प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी भी पब्लिक स्कूलों के छात्रों की तरह टाई लगाकर विद्यालय जाएंगे। छात्राएं भी सलीके से सूट के साथ चुन्नी पहनकर विद्यालयों में पढ़ने जाएंगी। इसके लिए शासन ने सर्व शिक्षा अभियान को 15 करोड़ 42 लाख रुपये की रकम उपलब्ध करा दी है। दो अक्टूबर के पहले ड्रेस का वितरण कर दिया जाना है।
विज्ञापन

शिक्षा स्तर में भेदभाव को दूर करने के लिए शासन ने सभी परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले प्राथमिक के बच्चों को टाई लगाने के आदेश दिए हैं। इसी कड़ी में जिले के 1855 प्राथमिक तथा 731 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अलावा 20 अनुदानित प्राथमिक विद्यालय, 194 अनुदानित उच्च प्राथमिक विद्यालय, 42 समाज कल्याण विद्यालयों में पढ़ने वाले 385500 छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस और टाई का पैसा शासन ने रिलीज कर दिया है। कक्षा छह से आठ तक की छात्राएं स्कूल ड्रेस के साथ चुन्नी भी पहनेंगी। दो सेट ड्रेेस, टाई और चुन्नी के लिए प्रत्येक छात्र पर 400 रुपये व्यय होंगे। जिला समन्वयक ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल सिस्टम के तहत जो शासनादेश जारी हुआ है। उसके तहत जहां पहली से आठवीं तक के छात्र टाई लगाएंगे वहीं पांचवीं के बाद छात्राएं सूट पर चुन्नी पहनेंगी। अब तक छात्र-छात्राओं को केवल एक जोड़ी ड्रेस मिलती थी। उसमें भी टाई और चुन्नी नहीं दी जाती थी। इस बार शासन ने पब्लिक स्कूल के बच्चों की तरह परिषदीय विद्यालयोें में भी पढ़ने वाले बच्चों में उत्साह हो इसके चलते यह व्यवस्था दी है। हालांकि यह धन ग्राम शिक्षा प्रबंधन समिति के खाते में भेजी जानी है। इसके चलते प्रबंधन समिति के नए खाते नहीं खुल सके हैं। ऐसे में दो अक्टूबर तक बच्चों में ड्रेस का वितरण करना संभव नहीं दिख रहा है। इसके चलते शासन की यह योजना हवा-हवाई ही बन कर रह सकती है। इस संबंध में बीएसए एमए अंसारी ने कहा कि पब्लिक विद्यालयों में छात्र-छात्राएं टाई लगाते हैं जबकि सरकारी विद्यालय टाई के इस चलन से कोसों दूर हैं। इस भेदभाव को दूर करने के लिए शासन की ये सराहनीय पहल है। ड्रेस का वितरण जल्द ही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें