फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हद पार: हाथ-पैर बांधकर नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2023 03:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी खुखुंदू के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है। शनिवार रात वह भोजन कर बरामदे में दादी के पास सो गई। परिजनों के अनुसार आधी रात गांव का युवक कन्हैया बरामदे में पहुंचा और छात्रा का मुंह दबाकर पहले उसे नींद से जगाया और फिर धमकी देकर उसे बगीचे में लेकर चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार आधी रात नौवीं की एक छात्रा के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। बरामदे में दादी के पास सोई छात्रा को पहले आरोपी धमकी देकर गांव के बाहर बगीचे में ले गया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


रविवार भोर में जब परिजन छात्रा की खोजबीन करने लगे तो वह बगीचे में हाथ-पैर बंधे अवस्था में मिली।पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कन्हैया चौहान के खिलाफ धमकी, दुष्कर्म और पाॅस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी खुखुंदू के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है। शनिवार रात वह भोजन कर बरामदे में दादी के पास सो गई। परिजनों के अनुसार आधी रात गांव का युवक कन्हैया बरामदे में पहुंचा और छात्रा का मुंह दबाकर पहले उसे नींद से जगाया और फिर धमकी देकर उसे बगीचे में लेकर चला गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नियम छोड़ आशियाना बनाएंगे तो अन्य मकान मालिकों की तरह पछताएंगे
 

विज्ञापन

वह अभी कुछ समझ पाती, तब तक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर छात्रा के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो उसका हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा को अचेत समझ बगीचे में छोड़कर भाग निकला। उधर, रविवार भोर में सोकर जगे परिजन छात्रा को बिस्तर पर न पाकर उसकी खोजबीन करने लगे।

इसे भी पढ़ें: ओएचई केबल टूटने से 18 ट्रेनें छह घंटे हुईं लेट, यात्री परेशान

परिजनों को छात्रा गांव के बाहर बगीचे में हाथ-पैर बंधे अवस्था में मिली। उसने अपनी मां से आपबीती बताई। मां थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। दुष्कर्म की खबर मिलते ही पुलिस के पसीने छूट गए।

हालांकि पुलिस तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते आरोपी कन्हैया चौहान के खिलाफ धमकी, दुष्कर्म और पाॅस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें