फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नौ नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नौ नमूने
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए टीम ने की कार्रवाई
टीम ने नमकीन, खोवा, वेजिटेबल व पामोलिन ऑयल, शहद, बेसन, पापड़ का नमूना लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। होली को देखते हुए मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए अभियान चल रहा है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर 14 खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया और नौ नमूनों को जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम आदर्श चौराहा पर पहुंची, जहां एक दुकान से नमकीन का नमूना लिया। इसके बाद रुद्रपुर डेयरी यूनिट से खोवा तथा रुद्रपुर स्थित एक दुकान से वेजिटेबल ऑयल तथा पकड़ी बाजार में एक दुकान से रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल का नमूना लिया। इसी तरह कतरारी स्थित एक निर्माण इकाई से नमकीन लिया। इसके बाद टीम बरहज पहुंची, जहां एक दुकान से शहद, मेन रोड स्थित दुकान से बेसन, अन्य एक दुकान से रुचि गोल्ड पॉमोलिन ऑयल तथा एक दुकान से सागो पापड़ का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, सुभेष कुमार, मनीष मल्ल आदि शामिल रहे। इस संबंध में अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जनपद में खाद्य व पेय पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नौ नमूने लिए गए। नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई त्योहार तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें