फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 97 हजार उड़ाए

Sat, 30 May 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बिन्दवलिया निवासी उपेंद्र विश्वकर्मा के खाते से एटीएम कार्ड बदलकर 97,800 रुपये की फर्जी निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार उपेंद्र विश्वकर्मा 15 मई को भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा राघवनगर स्थित एटीएम पर नया पिन बनाने गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। 25 मई को खाते की जानकारी करने पर उन्हें 97,800 रुपये की निकासी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें