फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटने से पुरवा उपकेंद्र की 24 घंटे ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा उपकेंद्र की 24 घंटे ठप रही आपूर्ति
विज्ञापन


चकियवां ढाले के पास रविवार की रात टूटा था तार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। हाईटेंशन तार टूटने के कारण पुरवा विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति 24 घंटे ठप रही। कर्मचारियों की उदासीनता से टूटे हुए तार को ठीक करने में घंटों लग गया। बिजली नहीं मिलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुरवा विद्युत उपकेंद्र को दी जाने वाली मुख्य सप्लाई का तार शहर के चकियवां ढाले के पास रविवार की रात करीब नौ बजे टूट गया। रात में शहर के कुछ मोहल्लों के अलावा करीब 100 से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार को सुबह नौ बजे तार को ठीक कर आपूर्ति कर्मचारियों ने बहाल कराया। दो घंटे बाद पुन: तार टूट गया। सोमवार की देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। उपकेंद्र से संचालित होने वाला फीडर पेपर मिल, टाउन, पहाड़पुर, रामपुर और बैतालपुर फीडर से जुड़े लोगों को बिजली के लिए तरसना पड़ा। जेई धीरेंद्र कुमार ने बताया कि उपकेंद्र पर आने वाली मेन लाइन का तार टूट गया था। इसके चलते आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें