शहीद की पत्नी को 50 हजार का चेक देते केनरा बैंककर्मी
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहीद विजय मौर्य की पत्नी विजयलक्ष्मी को केनरा बैंक के कर्मचरियों ने 50 हजार का चेक दिया। बैंक मुख्यालय से चेक भेजा गया था। घर पहुंचे कर्मचारियों ने चेक सुपुर्द कर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया।
भटनी के छपिया जयदेव निवासी विजय मौर्य पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे। इनकी शहादत पर जिले का माहौल कई दिनों तक गमगीन रहा। इन दिनों भी घर पहुंचकर लोग शहीद के पिता और पत्नी से मिलकर आर्थिक मदद दे रहे हैं। केनरा बैंक के प्रबंधन निदेशक ने शहीद की पत्नी विजय लक्ष्मी के नाम से 50 हजार का चेक भेजा है। देवरिया के इनके आवास पर पहुंचे बैंक कर्मियों ने चेक सुपुर्द किया। बैंक से किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर नियमानुसार मदद करने का आश्वासन कर्मचारियों ने दिया। इस दौरान शहीद की पत्नी की आंखें नम हो गईं। इस दौरान लार केनरा बैंक शाखा के कैशियर राजन कुुुमार बरनवाल, जावेद असलम लारी, शादाब लारी आदि मौजूद रहे।