फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद आज से, क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे बोरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद आज से, क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे बोरे
विज्ञापन

कोलकाता से आनी थी बोरे की गांठ, नहीं पहुंची रैक
गाजीपुर और गोरखपुर से बोरा मंगाने की तैयारी में अफसर
135 क्रय केंद्रों पर 8.30 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद अधूरी तैयारियों के बीच एक अप्रैल से शुरू होगी। अभी तक जिले में बोरे की गांठ नहीं पहुंच सकी है। इसको लेकर जिम्मेदारों की चिंता बढ़ गई है। गैर जिलों से बोरा मंगाने की तैयारी में अफसर जुटे हैं।
विज्ञापन

इस बार भी किसानों को बोरे की किल्लत से जूझना पड़ेगा। शासन की मंशा है कि किसानों को गेहूं बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो। पेयजल, छाया और बैठने का समुचित इंतजाम किया गया है। केंद्र प्रभारियों की मनमानी को रोकने के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है। क्रय केंद्र संचालित होने में सिर्फ एक दिन बचा है, मगर अब तक बोरा नहीं पहुंचा है। केंद्र प्रभारी इसे लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। जिले में गेहूं खरीद के लिए 135 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर नए केंद्र भी खुलेंगे। शासन की ओर से 8.30 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 25 मार्च तक बोरे की गांठ कोलकाता से आनी थी, लेकिन अभी बोरे की रैक नहीं पहुंच सकी है। बोरा पहुंचने में देरी हुई तो केंद्र प्रभारियों को किसानों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि देवरिया और कुशीनगर का बोरा एक साथ ही कोलकाता से आता है। विलंब होने का कारण नहीं मालूम हो रहा। तत्काल में गाजीपुर और गोरखपुर से 217 बोरे की गांठ मंगाई जा रही है। रविवार को बोरा जिले पर पहुंच गया तो सोमवार तक केंद्रों पर पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें