फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान पूजा पर श्रीफल से भगवान पुष्पदंत को दिया गया अर्घ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीफल से भगवान पुष्पदंत को दिया अर्घ्य
विज्ञापन


अष्टानिका महापर्व पर चल रहे सिध्दचक्र महामंडल विधान पूजा का सातवां दिन
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की जन्मस्थली खुखुंदू में चल रहे अष्टानिका महापर्व के सातवें दिन सिध्दचक्र महामंडल विधान पूजा पर 1024 श्रीफल से अर्घ्य दिया गया। मतावलंबियों ने पूरे भक्ति भाव से इसमें हिस्सा लिया। गुरुवार को भगवान पुष्पदंत नाथ की पालकी यात्रा निकलने के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन

बुधवार को भी अन्य दिनों की भांति नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत नाथ की कई प्रांतों से पहुंचे अनुयायियों ने जलाभिषेक कर विधान पूजा के आखिरी दिन 1024 श्रीफल से अर्घ्य दिया। इसके बाद पूरे दिन पूजा का कार्यक्रम चलता रहा। पूजा समापन के बाद अनुयायिओं ने नेमीनाथ राजुल संवाद पर नाटक प्रस्तुत किया। नेमीनाथ की भूमिका में दीक्षा जैन और राजुल की भूमिका में साक्षी जैन रहीं। प्रसंग में नेमीनाथ शादी करने पहुंचते हैं, वहां काफी संख्या में पशुओं को बांधकर रखा गया था। उन्होंने पूछा कि शादी में पशुओं का क्या काम है। बताया गया आपके बरातियों के भोजन के लिए। उन्होंने कहा इतने सारे पशुओं की बलि देकर शादी होती हैं तो मै नहीं करूंगा। इसके बाद वह गिरीनाथ पर्वत पर दीक्षा लेने चले गए। उधर राजुल ने भी उन्हें पति मानकर उनके पीछे दीक्षा लेने के लिए चल गई। नाटक की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। संयोजक विमल जैन ने बताया गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ पालकी यात्रा निकाली जाएगी। फिर हवन यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें