फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को धार्मिक स्थलों पर होगी सामूहिक प्रार्थना

विज्ञापन
तिरंगा
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने रूपरेखा तैयार कर ली है। इस दौरान सभी सरकारी व सार्वजनिक स्थलों पर झंडारोहण के साथ ही विविध आयोजन भी होंगे। इसके लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल ने बताया कि पर्व की शुरुआत सुबह सात बजे धार्मिक स्थलों पर सामूहिक प्रार्थना से होगी। सभी विद्यालयों के बच्चे सवा आठ बजे प्रभात फेरी निकालेंगे। सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण 8.30 बजे किया जाएगा। इसके बाद नव निर्मित पेंशनर भवन का उद्घाटन होगा। पौने नौ बजे मलिन बस्तियों में सफाई, 8.50 से 12.30 बजे तक जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, वॉलीबाल मैच, निबंध लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिता, स्वास्थ्य परीक्षण एवं कैदियों में फल वितरण का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा सुबह नौ बजे से जिला चिकित्सालय के मरीजों में फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। इसी दौरान पुलिस लाइन में पुलिस परेड भी होगी। शैक्षिक संस्थानों में झंडारोहण सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय एकता अखंडता देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहराए जाएंगे। सुबह साढ़े 10 बजे क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण और साढ़े 11 बजे शैक्षिक संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम गोष्ठी व वाद विवाद प्रतियोगिता होगी। राजकीय बालगृह में फल वितरित किया जाएगा। तीन बजे रूट मार्च राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली जाएगी, जो शहीद स्मारक पर समाप्त होगा। सभी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों में सफाई, झंडारोहण एवं प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें