मोदी के ‘मन की बात’
सुनेंगे पांच हजार लोग
मझौलीराज में भाजपा की बैठक में एसडीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। भाजपा ने 27 जनवरी को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पांच हजार श्रोताओं को जुटाने का निर्णय किया है। मंगलवार को मझौलीराज के भगड़ा भवानी में हुई बैठक में एसडीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया।
मंडल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल ने कहा कि एसडीएम एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। इसका पुरजोर विरोध करने के फैसले के साथ सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में अजय उपाध्याय, अमर नाथ सिंह, अमर दत्त यादव, अशोक पांडेय, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, रत्नेश मिश्रा, विकास रौनियार, अशोक तिवारी, सुनील गुप्ता, चंचल मिश्रा, दीपक श्रीवासतव, अवधेश मद्देशिया, ज्ञान पांडेय, सुनील सनेही, मनंजय मौर्या, आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कुंभ संदेश यात्रा
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कुंभ संदेश यात्रा निकाली। इसमें भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जनता को जानकारी दी गई। यात्रा सलेमपुर, सोहनाग, धनौती, कुंडौली, लार रोड, भागलुपर, मईल, राजीव नगर, तेलिया कला, बरठी, बरठा चौराहा और मगहरा तक गई। इसमें जयनाथ कुशवाहा, प्रमोद मिश्रा, काशीपति, हरेराम सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मनीष सहाय, विनय राय, राजेश श्रीवास्तव, चंदन मालवीय आदि शामिल रहे।