फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प योजना में जिला अस्पताल को मिली 22वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
कायाकल्प योजना में जिला अस्पताल को 22वीं रैंक
विज्ञापन


जिला अस्पताल को 76 और 74.6 प्रतिशत मिला ग्रेड
तीन-तीन लाख रुपये दोनों अस्पतालों को मिलेगा इनाम
प्रथम स्थान आने के लिए सजाया गया था अस्पतालों को
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल को 22वां और महिला अस्पताल को 29वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस योजना में प्रदेश के 160 अस्पतालों का चयन किया गया था। ग्रेडिंग के हिसाब से दोनों अस्पतालों को तीन-तीन लाख रुपये पुरस्कार मिलेगा।
कायाकल्प योजना में प्रथम स्थान पाने को लेकर डीएम की देखरेख में महिला अस्पताल और जिला अस्पताल पर लाखों रुपये खर्च किया गया था। अंदर से बाहर तक फूलों से सजाया गया था। दस दिनों तक अतिरिक्त मजदूरों को लगाकर दिन-रात कार्य कराया गया। इन प्रयासों से जिला अस्पताल की तस्वीर संवर गई, बावजूद अव्वल रैंकिंग पाने से चूक गए। लखनऊ से आई टीम ने तीन दिनों तक जिले में रहकर अस्पतालों का भौतिक सत्यापन किया। उस समय सत्यापन के लिए आई टीम ने व्यवस्था को सराहा भी। लोगों को अव्वल रैकिंग की उम्मीद थी, लेकिन बुधवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी के नेतृत्व में हुई बैठक में रैकिंग सामने आई तो हर कोई मायूस हो गया। हालांकि टॉप-30 में जगह बनाने में कामयाब रहे। देवरिया जिला अस्पताल को 76 प्रतिशत और महिला अस्पताल को 74.6 प्रतिशत अंक मिला है। इस योजना के तहत दोनों अस्पतालों को तीन-तीन लाख रुपये मिलेगा। इस बाबत सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि कायाकल्प योजना का रिजल्ट आया है। 160 अस्पतालों में 22वें स्थान पर जिला अस्पताल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायाकल्प की खबर का जोड़...
बस्ती को 21वीं, महराजगंज को 41वीं रैंक
कायाकल्प योजना की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जिला संयुक्त अस्पताल कन्नौज को पहली रैंक मिली है। दूसरे रैंक पर महिला अस्पताल ललितपुर और तीसरी रैंक श्रीराम हास्पिटल अयोध्या का है। गोरखपुर-बस्ती मंडल में देवरिया के अलावा वीआरटी कुमारी महिला अस्पताल बस्ती को 21वीं रैंक हासिल हुई है। जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज को 41वां और जिला अस्पताल गोरखपुर को 56वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें