फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक को निकले युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
लार। घर से मार्निंग वॉक के लिए निकले युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना नगर के धर्मनाथ सिंह लारी इंटर कॉलेज के पास की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। नगर के हरिजन बस्ती निवासी हीरामन प्रसाद का 28 वर्षीय बेटा रामप्रकाश गौतम गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने के लिए निकला था। वह बाजार की ओर जा रहा था। अभी वह धर्मनाथ सिंह लारी इंटर कॉलेज के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार से आ रहे किसी वाहन ने रौंद दिया। कुछ देर बाद पहुंचे लोगों की नजर सड़क किनारे युवक पर पड़ी तो उसे सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे के मौत की खबर मिलते ही मां चंद्रावती देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें