फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों ने जिलापूर्ति अधिकारी को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

------------------

कोटेदारों ने आपूर्ति कार्यालय का घेराव किया
- कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सरकार विरोधी लगाए नारे
- जिला पूर्ति अधिकारी को डीएम को संबोधित मांग पत्र सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ढुलाई भाड़ा में बढ़ोत्तरी और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय का कोटेदारों ने गुरुवार को घेराव किया। नाराज कोटेदारों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और व्यवस्था में सुधार न होने पर पॉश मशीन का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। डीएम को संबोधित मांग पत्र जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि ने कहा कि भाजपा सरकार कोटेदारों की विरोधी है। तानाशाही रवैया अपना रही है। फर्जी शिकायतों पर कोटेदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। जांच के नाम पर आर्थिक शोषण अफसर करते हैं। इस व्यवस्था में बदलाव लाया जाए। एसएमआई कार्यालय से कोटेदारों की चौहदी तक राशन पहुंचाया जाए। ऐसा नहीं करने पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पॉश मशीन की अनिवार्याता को खत्म किया जाए। पॉश मशीन से वितरण कराने पर कोटेदारों का कमीशन बढ़ाया जाए। कोटेदारों का बकाया ढुलाई भाड़ा दिया जाए। सरकार की गलत नीति के कारण कोटेदार बेरोजगार हो जाएंगे। इसके विरोध में 18 सितंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर कोटेदार संगठन विरोध प्रदर्शन करेंगा। इसमें जिले के कोटेदार शामिल होंगे। इस दौरान बांके बिहारी पांडेय, शिवमोती सिंह, केशव सिंह, कृष्णानंद पांडेय, उदय प्रताप, संजय भारती, बबलू भारतही, अंगिरा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें