फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम पर छापा,नहीं मिले डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग होम पर छापा, नहीं मिले डॉक्टर
विज्ञापन


अवैध रूप से ऑपरेशन किए दो भर्ती मरीज मिले
डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में टीम ने की छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। एक नर्सिंगहोम पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी की। अस्पताल में ऑपरेशन किए हुए दो भर्ती मरीज मिले और रजिस्ट्रेशन जिसके नाम पर था। वह डॉक्टर नहीं मिले। जांच में एक डॉक्टर की डिग्री का दो स्थानों पर उपयोग होने का का मामला उजागर हुआ है।
विज्ञापन

रामनाथ देवरिया में मां शारदा नर्सिंग होम संचालित होता है। डॉ. आरएस सिंह के नाम से इसका रजिस्ट्रेशन है। मानक को दरकिनार कर नर्सिंगहोम संचालित होने की शिकायत किसी ने सीएमओ से की थी। सोमवार की देर शाम को डिप्टी सीएमओ डॉ. सीपी चंद के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। जांच में अवैध तरीके से दो मरीजों का ऑपरेशन करने का मामला सामने आया। इसके अलावा अन्य कई कमियां मिली। जांच में जानकारी हुआ कि डॉ. आरएस सिंह की डिग्री पर भाटपाररानी में महावीर अल्ट्रासाउंड सेंटर चलता है। एक डॉक्टर के नाम पर दो स्थान पर अस्पताल या जांच केंद्र नहीं संचालित किया जा सकता है। मौके पर मिले अस्पताल संचालक संतोष यादव को टीम ने डॉ. आरएस सिंह को कार्यालय में आकर संपर्क करने को कहा है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जांच में कई कमी मिली है। डॉक्टर को बुलाया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें