रामपुर कारखाना ब्लॉक में शौचालय निर्माण के लिए गड्ढे का निरीक्षण करते डीएम सुजीत कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। रामपुर कारखाना को 15 फरवरी तक संपूर्ण ओडीएफ घोषित करने के लिए डीएम सुजीत कुमार ने गुरुवार को हिरंदापुर के मझरठिया गांव में शौचालय का गड्ढा खुदवा कर अभियान का शुभारंभ किया। डीएम ने 15 तक रामपुर कारखाना ब्लॉक को ओडीएफ बनाने का निर्देश दिया।
गांववालों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि विकास खंड को ओडीएफ घोषित करना है इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में प्रथम किस्त भेज दी गई है। इसके लिए सभी ग्राम प्रधान, विकासखंड के सभी संबंधित कर्मचारी और समन्वयक को जिम्मेदारी दी गई है। डीएम ने गांव का भ्रमण भी किया गया। स्कूल में परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। इसके बाद प्राथमिक स्कूल के शौचालय को देखा। गंदगी मिलने पर डांट लगाई। इस दौरान राजेश त्यागी, आलोक दत्त उपाध्याय, बृजेश पांडेय, श्रीनिवास यादव, चंद्रभूषण यादव आदि मौजूद रहे।