देवरिया। गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइंस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट में डीएम सुजीत कुमार ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में अध्यक्ष अलका सिंह और जिला पंचायत में रामप्रवेश यादव ने ध्वजारोहण किया। एसपी कार्यालय पर एसपी राकेश शंकर ने तिरंगा फहराया।
जिला के सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं ने ध्वजारोहण किया गया और प्रभात फेरी निकाली गई। सीएमओ कार्यालय में सीएमओ डॉ. रामनिवास, बीएसए कार्यालय पर बीएसए उपेंद्र कुमार, डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस शिवचंद्र राम ने ध्वजारोहण किया। अंजनेय विद्या मंदिर रामनाथ देवरिया में प्रबंधक राजेंद्र पाठक ने झंडारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। होली एंजेल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ. मंतोष श्रीवास्तव, लोरिक इंटर कॉलेज हाटा में प्रधानाचार्य विनय कुमार, डॉ. भीमराम सेवा समिति खोराराम में प्रबंधक अनिल सिंह, राधाकृष्ण बालिका इंटर कॉलेज बरवा सेमरा में प्रधानाचार्य अनिल यादव, श्रीप्रकाश संस्कृति महाविद्यालय में प्रबंधक सरोज देवी और करुणापति त्रिपाठी, आजाद जूनियर हाईस्कूल दुबे टोला तरकुलवा में प्रधानाध्यापक मोहम्मद सफायत अली, किसान इंटर कॉलेज शामपुर मुसहरी में प्रधानाचार्य मोहम्मद शोएब अहमद, शिवाजी बालिका इंटर कॉलेज बांकी प्रबंधक वीरेंद्र कुशवाहा, आदर्श जनता रणजीत सिंह इंटर कॉलेज सवरेजी में प्रधानाचार्य अब्दुल जब्बार सिद्दीकी ने ध्वजारोहण किया।
महात्मा भारती इंटर कॉलेज मलकौली में प्रधानाचार्य भीम नारायण पांडेय, एमएसडी डिग्री कॉलेज सहजौर में प्रबंधक पीएल यादव, एसके कन्या महाविद्यालय तिलौली में प्रबंधक डॉ. अब्दुल हक अंसारी, मां सिंहासिनी देवी महिला महाविद्यालय बारीपुर कुटी में प्रबंधक मुन्ना यादव, जनक दुलारी गौरीशंकर इंटर कॉलेज डुमरी भटनी में प्रधानाचार्य राजेश राय, महंत त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज विशुनपुरा बाजार में प्रबंधक ओमप्रकाश श्रीवास्तव, एनके जैन इंटर कॉलेज सकतुआ में प्रधानाचार्य धनंजय सिंह, श्रीमती यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में प्रधानाचार्य मनीष दुबे, बाबा नंदलाल इंटर कॉलेज सिरसिया खोइयां में प्रधानाचार्य श्रीमान चौबे, इंद्रासन महाविद्यालय डेमुसाघांटी में प्रबंधक पारसनाथ मिश्रा, आरके वाई इंटर कॉलेज गोबराई खास में प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह यादव, कमलावती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरलापुर में प्रबंधक राजकिशोर यादव, शोभा महाविद्यालय रामपुर पोखरा पार में प्रबंधक लालबहादुर यादव, बाबू कैलाश प्रसाद महाविद्यालय सवरेेजी खरग में प्रबंधक संजय, राधिका देवी कैलाश प्रसाद महाविद्यालय बलुआ छापर में प्राचार्य चंद्रप्रकाश सिंह, बाबू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पोखरापार में प्रधानाचार्य नरेंद्र यादव, प्राथमिक विद्यालय सहजौर में प्रधान अंबिका यादव, प्राथमिक विद्यालय सरौरा नंबर एक में प्रधानाध्यापक नरेंद्र मोहन सिंह, किसान इंटर कॉलेज कंचनपुर में प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ. हरिकेश सिंह, महारानी चंडिका छात्रावास में क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष उपेंद्र शाही ने ध्वजारोहण किया।
सरस्वती शिशु मंदिर देवरिया खास में प्रधानाचार्य विजय प्रकाश, जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, एसएचएम पब्लिक स्कूल पर भाजपा नेता शलभ मणि त्रिपाठी, लिटिल लोट्स सेंट्रल स्कूल में पीके विश्वकर्मा, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज मझगावां में प्रधानाचार्य वंशराज पांडेय, यूूपी पब्लिक स्कूल रामनाथ देवरिया में प्रधानाचार्य अजय मिश्र, बीएन पब्लिक स्कूल रामनाथ देवरिया प्रबंधक नीरज मणि, लिटिल पर्ल्स स्कूल में अभय दीप श्रीवास्तव, कालिंद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वकील सिंह, किड्जी एंड स्कालर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य सपना केजरीवाल और निकुंज अग्रवाल, सूर्या एकेडमी गोरखपुर रोड में प्रधानाचार्य मोनिका अरोरा, देवरिया क्लब में सचिव केपी त्रिपाठी, नवजीवन मिशन स्कूल सोनूघाट में प्रधानाचार्य एमबी राजन, सेंट्रल एकेडमी में प्रधानाचार्य राजेश त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।