फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोट का विरोध करने पर पीड़ित को पुलिस ने पीटा 17-13-22

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। फर्जी वोट को लेकर सलेमपुर और लार के एक बूथ पर मारपीट हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। लार के ओकेएम इंटर कॉलेज के बार एकत्रित लोगों को पुलिस ने लाठी पटक कर खदेड़ा। इस घटना से मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की लाठी से कई लोग घायल हो गए। पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत लोगों ने उच्चाधिकारियों से की।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर पांच हरैया निवासी अनीता देवी सभासद पद की प्रत्याशी हैं। रविवार को मतदान के दौरान इसी वार्ड का एक प्रत्याशी फर्जी वोट डलवा रहा था। इसको लेकर दोनों प्रत्याशी आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। इसकी सूचना सभासद पद की प्रत्याशी अनीता देवी ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बिना कुछ समझे शिकायती करने वाली महिला पक्ष के लोगों की पिटाई करने लगी। महिला प्रत्याशी का आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत से सभासद का एक प्रत्याशी अपने पक्ष में फर्जी वोट डलवा रहा था। पुलिस की लाठी से महिला प्रत्याशी और देवर का बेटा भीम घायल हो गए। वहीं लार के मठ वार्ड के बूथ पर फर्जी वोट को लेकर सभासद प्रत्याशी से विवाद हो गया। फर्जी मतदान करने वाला पुलिस के सामने से भाग निकला। इसके अलावा डीएम और एसपी का काफिला दोपहर में लार के ओकेएम इंटर कॉलेज बूथ पर पहुंचा। बूथ के बाहर गेट पर लोगों का जमघट लगा था। पुलिस ने लोगों को हटने के लिए एनाउंस किया। लोग नहीं हटे तो लाठी पटककर खदेड़ा, इससे भगदड़ मच गई। ओकेएम इंटर कॉलेज बूथ पर फर्जी वोट डालते समय पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ली। वहीं तिवारी टोले के बूथ पर एजेंट की ओर से पहचान पत्र जांच करने को लेकर वोटरों ने हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। सीओ शितांशु यादव ने बताया कि सलेमपुर में कुछ लोग शांतिपूर्ण मतदान में बाधा उत्पन्न कर रहे थे, उन्हें हिरासत में लिया गया है।

अति संवेदनशील बूथ पर पुलिस रही सुस्त
सलेमपुर। हरैया वार्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय में बना बूथ अति संवेदनशील है। बावजूद पुलिस काफी सुस्त रही। पुलिस यहां सख्ती दिखाती तो महिला फर्जी मतदान का आरोप नहीं लगाती और इतना बवाल नहीं बढ़ता। यहीं हाल लार के ओकेएम और मठ बूथ का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें