फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद मरीजों को मिला इलाज

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देसही देवरिया के ओपीडी कक्ष के सामने इलाज के लिए बैठा वृद्ध् । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। पीएचसी केंद्र देसही देवरिया में शुक्रवार को इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मामला बढ़ता देख करीब तीन बजे पहुंचे डॉक्टर ने मरीजों का इलाज किया। लोगों का आरोप है कि अक्सर अस्पताल से डॉक्टर गायब रहते हैं। इस कारण अस्पताल पर आने वालों को बिना इलाज कराए लौटना पड़ता था।
विज्ञापन

पीएचसी केंद्र पर दोपहर 12.30 बजे तक 145 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। लेकिन अस्पताल पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थे। लेकिन उपस्थिति रजिस्टर में सभी का हस्ताक्षर हुआ था। दो बजे मरीजों ने पीएचसी के प्रभारी अधीक्षक से मोबाइल पर इसकी शिकायत किया। इसके बाद तीन बजे एक डॉक्टर पहुंचे और इलाज शुरू किया। देर होने के कारण अधिकांश मरीज चले गए थे। प्रभारी डॉ. शुभलाल ने बताया कि मेरी ड्यूटी निकाय चुनाव में लगी है। अगर कोई डॉक्टर अस्पताल पर मौजूद नहीं है और उसका हस्ताक्षर बना है, यह गलत बात है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें