फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान से निकली रामायण शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। श्री रामलीला समिति की ओर से गुरुवार को रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन शुरू हुआ। पहले दिन शहर में रामायण शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी, बैंड, ढोल, नगाड़े के साथ निकली यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान से दोपहर दो बजे रामायण शोभायात्रा में महर्षि वाल्मिकी, तुलसीदास, ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम-लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी सजाई गई। ढोल, बैंड-बाजे व नगाड़े के साथ निकली यात्रा कोआपरेटिव चौराहा, नगर पालिका रोड, तहसील चौक, अबूबकरनगर, स्टेशन रोड, मालवीय रोड, सुभाष चौक होते हुए पुन रामलीला मैदान वापस आई। यात्रा का भारतीय रेडक्रास सोसायटी की जिला इकाई, देवरिया एकता कमेटी, जायसवाल युवा समिति, मारवाड़ी युवा मंच, रोटरी क्ल्ब, बरनवाल सेवा समिति, इनर व्हील क्लब आदि ने स्वागत किया। शाम को रामायण कथा मंचन में सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों ने दिखाया। आरती के साथ पहले दिन की कथा का मंचन समाप्त हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल, मंत्री निखिल कुमार सोनी, विनय कुमार बरनवाल, शिव कुमार सर्राफ, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, अखिलेंद्र शाही, मानवेंद्र त्रिपाठी, राजकुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें