फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में अबीर फेकने पर तनाव, पुलिस तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। थानाक्षेत्र के विशुनपुरा बाजार के सुराजी टोला में धर्मस्थल में अबीर फेंकने और पटाखा फोड़ने पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। पुलिस की तत्परता से बड़ा मामला होने से बच गया। मौके पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के विशुनपुरा बाजार के सुराजी टोले में बगैर रूट के एक क्लब की ओर से मूर्ति विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। मूर्ति के साथ चलने वाले अबीर, गुलाल और पटाखे फोड़ रहे थे। उसी रास्ते में एक धर्मस्थल में लोग मौजूद थे। तभी कुछ लोग धर्मस्थल के पास खड़ा होकर जयकारा लगाने लगे। पटाखे फोड़ने के साथ ही धर्मस्थल में अबीर, गुलाल फेंकने लगे। इसका विरोध दूसरे पक्ष के लोगों विरोध किया। इससे मामला बढ़ने लगा। किसी ने मामले की जानकारी बघौचघाट थाने को दी। सूचना मिलने पर मौके पर बघौचघाट इंस्पेक्टर सरोज शर्मा मयफोर्स पहुंची और उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया। सूचना के बाद एसडीएम सदर राकेश सिंह, सीओ सिटी संदीप सिंह, तरकुलवा के थानेदार शशांक शेखर राय, रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार, रैपिड एक्शन फोर्स, क्यूआरटी ने मौके पर पहुंच स्थिति को सामान्य कराया। दूसरे की ओर से थाना प्रभारी को तहरीर दी गई। इसमें आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने धर्मस्थल में अबीर फेंके, पटाखे फोड़े और मारने की धमकी दी। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मौके पर गश्त कर रही है। बघौचघाट की इंस्पेक्टर सरोज शर्मा का कहना है कि स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इसे संभाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें