फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में नो हेलमेट नो पेट्रोल का आदेश बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देश का असर रुद्रपुर के पेट्रोल पंपों पर नहीं दिख रहा। नो हेलमेट नो पेट्रोल का बोर्ड लगाकर पंप कर्मचारी धड़ल्ले से बिना हेलमेट वालों को तेल बेच रहे है। पंपों पर बिना हेलमेट के पहुंच रहे बाइक सवारों को आसानी से पेट्रोल मिल जा रहे है। क्षेत्र में एक सप्ताह तक ही ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ के आदेश का पंप मालिकों ने पालन किया।
विज्ञापन

एसपी ने सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बाइक सवारों को हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया। एसपी की पहल पर जिले में सुरक्षा कवच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट के चल रहे बाइक सवारों हेलमेट दिया। 15 दिन पहले जिले में पंप पर सुरक्षा को देखते हुए बिना हेलमेट बाइक सवारों को पेट्रोल दिए जाने पर रोक लगा दी गई। एक सप्ताह तक पंपों पर असर दिखा, पर अब बिना हेलमेट के पेट्रोल बेचे जा रहे है। रविवार को रुद्रपुर के पूूर्वी बाईपास, दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल मिल रहा था। हालांकि पंपों पर पुलिस की गाड़ी पहुंचने पर कर्मचारी नो हेलमेट के निर्देश का पालन करते देखे गए, फिर पुलिस के जाने के बाद बिना हेलमेट वालों को तेल मिलने लगा। इस बाबत सीओ ब्रजेंद्र राय ने कहा कि बिना हेलमेट के पेट्रोल देने वालों पंपों के खिलाफ कार्रवाई को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें