फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना अनुपस्थित दो शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बीएसए ने शुक्रवार को बैतालपुर और गौरीबाजार के छह प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। बिना सूचना अनुपस्थित मिले दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। चार अध्यापकों का एक वार्षिक वेतन रोका गया है। उन्होंने अनुपस्थित अनुदेशक का मानदेय रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बैतालपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशुनपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए ने पाया कि प्रधानाध्यापक मुन्नी पांडेय और सहायक अध्यापक संगीता तिवारी बिना किसी सूचना के विद्यालय नहीं आई हैं। उन्होंने दोनों को तत्काल निलंबित कर दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटवा बौरडीह में सभी अध्यापक अपने कार्य का सुचारु ढंग से संपादन नहीं कर रहे थे। इस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक कलावती देवी, सहायक अध्यापक विशाल गुप्ता, भागेश्वर सिंह, संगीता गुप्ता का पिछले एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय बेलडरियां प्रथम में साफ-सफाई का निर्देश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसई बाजार में अनुदेशक रविरंजन बिना सूचना के 17 अगस्त से अनुपस्थित थे। उनका मानदेय रोक दिया गया है। गौरीबाजार के प्राथमिक विद्यालय बसहवा टोला और पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें