फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरीय निकाय के वार्डों के निर्धारण में बदलाव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगरीय निकायों के वार्डों के निर्धारण और परिसीमन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कक्षों का निर्धारण और परिसीमन की पहली रिपोर्ट बहाल कर दी गई है। इसके चलते तमाम शिकायतों पर विराम लग गया है। इसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी गई है। अनुमोदन के बाद रिपोर्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। जिले में 11 नगरीय निकाय जिसमें देवरिया और बरहज नगर पालिका परिषद, रामपुर कारखाना, गौरीबाजार, बरियारपुर-नवसृजित, सलेमपुर, लार, मझौलीराज, भटनी, भाटपाररानी और रुद्रपुर टाउन एरिया है। इन निकायों में 166 वार्ड हैं। गौरीबाजार में एक नया वार्ड बना है, जबकि बरियारपुर टाउन एरिया सृजित हुई है जिसमें 13 वार्ड हैं। विधानसभा चुनाव के बाद नगरीय निकाय निदेशालय ने निकायों के वार्डों का परिसीमन कराया था। इस बाबत एडीएम वित्त एवं राजस्व सीताराम ्गुप्त ने बताया कि समिति के परीक्षण में परिसीमन को सही पाया गया। निदेशालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। वार्डों के परिसीमन में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें