फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान के करीब बह रही घाघरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। घाघरा का जलस्तर में दो दिनों से दुबारा इजाफा होने लगा है। घाट पर लगे बाढ मापक गेज पर जलस्तर 30 सेंटीमीटर बढ़ा है। जिससे नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। करीब 25 दिन पूर्व लगातार हुए झमाझम बारिश और नेपाल के पानी छोड़ने के चलते घाघरा का जलस्तर 64.00 से बढ़कर खतरे के निशान को पार कर 66.70 सेंटीमीटर पर पहुंच गया था। जिससे तटवर्ती क्षेत्र के लोग काफी भयभीत थे। नदी के बढ़ते जलस्तर और कटइलवा गांव के समीप और संगम तट पर हो रहे बेतहाशा कटान से प्रशासन भी हलकान रहा। हालांकि अचानक जलस्तर में आई कमी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन पिछले दो दिनों से जलस्तर में आ रही तेजी ने लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें