फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। मालीबारी गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का ताला तोड़कर आठ लैपटॉप सहित कई सामान उठा ले गए। चोरी गए सामानों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना के पहले चोर घर के अंदर सोए लोगों के कमरे में बाहर से ताला बंद कर दिए थे। घटना की जानकारी लोगों को उस वक्त हुई जब सुबह उठे और बाहर से ताला बंद पाया।
विज्ञापन

मालीबारी में मेराज आलम छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र आवास के पास स्थित एक कमरे में चलाते हैं। शुक्रवार की रात चोर मुख्य गेट से आवास के होते में पहुंच कर अंदर सो रहे घर के सदस्यों को बाहर से ताला बंद कर दिए। इसके बाद चोर कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर अंदर रखा आठ लैपटॉप, उसका चार्जर और एक कैमरा उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब उनके पिता हाजी मुस्तफा हसन सुबह मस्जिद का आजान सुनकर नमाज पढ़ने के लिए उठे। दरवाजा बाहर से बंद होने घर के लोगों को जगाकर ताला तोड़वाया। बाहर देखा तो कंप्यूटर कक्ष का ताला टूटा मिला। इसकी सुचना 100 नंबर पर पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें