देवरिया। वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक के लिए पुलिस अधीक्षक की स्पेशल एसओजी टीम और तरकुलवा थाने की संयुक्त टीम चार दिनों से तरकुलवा, पथरदेवा, बघौचघाट, पकहां बॉर्डर तक जाल बिछाए हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कई वाहन लिफ्टरों को उठाया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम को कुछ कामयाबी हाथ लगी है। पथरदेवा और बघौचघाट क्षेत्र से कई वाहन लिफ्टर को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में पकड़े गए वाहन लिफ्टर से चोरी के कई वाहन बरामद हुए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं का जल्द पर्दाफाश करेगी। पुलिस ने करीब बीस मोबाइल फोन, सात से आठ बाइक व नगदी रुपये भी बरामद किए हैं। बहरहाल पुलिस सख्ती देख क्षेत्र के कई वाहन लिफ्टर ने सुरक्षित ठिकाना की तलाश में बिहार और नेपाल के तरफ पलायन कर चुके हैं।