रुद्रपुर। मदनपुर में शांतिपूर्ण ढंग से ईद का त्योहार सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस को काफी मेहनत करना पड़ी। ईद के दिन काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा। एहतियात के तौर पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई। ईदगाह में नमाज के दौरान युवकों ने काली पट्टी बांध कर नमाज अदा की।
युवकों का प्रदर्शन सांकेतिक रहा। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश हुई मदनपुर की घटना में पुलिस निर्दोषों पर ज्यादती कर रही है। पुलिस के उत्पीड़न के खिलाफ मदनपुर के लोगों ने काली पट्टी बांध कर नमाज अदा की। नाराज युवकों ने कहा कि थाना फूंकने की घटना के दोषियों का कोई समर्थन नहीं किया जा रहा है। बशर्ते घटना में निर्दोष लोगों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। उन्होंने पूरी घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की। काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने आए लोग नमाज अदा करने के बाद चुपचाप घरों को लौट गए।