फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमाइशी गाने को लेकर मारपीट, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। फरमाइश पूरी नहीं होने पर मनबढ़ों ने बारात में उत्पात मचा दिया। दूल्हे के पिता और दुल्हन के भाई का सिर फोड़ को जेवरात लूट ले गए। गौरीबाजार पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बवाल करने वाले कौन थे, इस बात की जानकारी पुलिस नहीं लगा पाई। किसी तरह शादी तो गई, लेकिन बारात बिना खाये ही लौट गई। पुलिस जांच की बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को मदनपुर के देवपार से बारात गौरीबाजार थानाक्षेत्र के सिरजम गांव गई थी। मुद्रिका प्रसाद बारात के स्वागत के लिए हर संभव प्रयास किया था। द्वारपूजा होने के बाद कुछ युवक फरमाइशी गाने को लेकर हंगामा करने लगे। बारातियों के विरोध करने पर गाली गलौज शुरू हो गई। लड़की के घरवाले भी मनबढ़ों का विरोध करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ हथियारबंद लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और लड़की के घरवालों, बारातियों को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इससे बारात में भगदड़ मच गई। मनबढ़ों ने बारात के लिए बना भोजन जमीन पर पलट दिया। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग घर में घुसे और महिलाओं से अभद्रता शुरू कर दी और जेवरात भी लूट लिया। मारपीट में दुल्हन का भाई जितेन्द्र, दूल्हे के पिता रामइकबाल, गांव के रामप्यारे, चंद्रभान घायल हो गए। विवाद की सूचना गौरीबाजार पुलिस को दी गई। लेकिन कोई मदद नहीं मिली। फिर लोगों ने यूपी 100 पर फोन कर मदद की गुहार लगाई। डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाई। किसी तरह दूल्हा-दुल्हन की शादी हुई। बुधवार को थाने पहुंचकर सिरजम गांव निवासी मुद्रिका ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने, जेवरात लूटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार ने करीब दस लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। लूटपाट पर संदेह है, मारपीट का केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें