फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित दंपती मर्डर में पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पिपरपाती में हुए डबल मर्डर की मिस्ट्री सुलझाने में पुलिस खुद ही उलझती नजर आ रही है। तीन दिनों से पुलिस के अधिकारी, मातहतों के साथ एडी-चोटी लगा रखे हैं। गुरुवार को महिला थाने में युवती सहित दो लोगों से पूछताछ हुई। बाद में उन्हें क्लीनचिट दिया गया। गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह कोतवाली, पिपरपाती गांव निवासी सत्यनारायण और पत्नी शांति की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के गांव के लक्ष्मीनारायण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करावा दिया। दिन तीन से आरोपी पुलिस हिरासत में है। बुधवार की रात उनके एक करीबी को पुलिस ने हिरासत में लिया। गुरुवार को पुलिस ने एक लड़की और उसकी मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। संदेह के आधार पर एडिशन एसपी, सीओ और क्राइम ब्रांच की टीम ने उससे बारी-बारी पूछताछ की। कोई भी क्लू हाथ नहीं लगा। पशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाला एक शख्स पुलिस की हिरासत में है। अधूरे कॉल डिटेल लेकर पुलिस जांच में जुटी है। जांच में लगी टीम का दावा है कि डबल मर्डर के बाद गांव के अधिकांश लोगों के फोन नंबर बंद हैं। जो चालू हैं, वह फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें