फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्कॉर्पियो से 90 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर भागे

Thu, 29 Jan 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार की देर रात श्रीरामपुर पुलिस ने शराब से भरी एक स्कॉर्पियो को रोका। पुलिस को देख उसमें सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। तलाशी के दौरान वाहन से 90 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाटापार रानी क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव की देखरेख में थानाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार की रात चित्रसेन बनकटा बॉर्डर पर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व वस्तुओं की जांच कर रही थी।
इसी दौरान बासोपट्टी पेट्रोल पंप से दक्षिण स्थित पंक्चर की दुकान के पास एक स्कॉर्पियो वाहन आता दिखा। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर बांसोपट्टी गांव की ओर झाड़ियों में भाग गए। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन आरोपी को पकड़ नहीं पाए। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें कुल 10 पेटी देसी शराब बरामद हुई, जिसमें पांच पेटी ‘बंटी-बबली’ ब्रांड और पांच पेटी ‘रोमिया राजा’ ब्रांड की देसी शराब शामिल है। बरामद शराब की कुल मात्रा 90 लीटर आंकी गई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन संख्या बीआर 01 पीजी 4118 को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 24 हजार रुपये तथा वाहन की कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई गई है। इस संबंध में थाना श्रीरामपुर पर आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि शराब से भरे वाहन को कब्जे में लेकर श्रीरामपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें