फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई

विज्ञापन
विज्ञापन
23 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई
विज्ञापन

देवरिया में नौ, कुशीनगर और महराजगंज में मिले सात-सात मरीज
संक्रमितों के संपर्क में रहने वालों का पता करने में जुुटा स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रविवार रात और सोमवार को आई रिपोर्ट में देवरिया में नौ लोग और कुशीनगर तथा महराजगंज में सात-सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे देवरिया में संक्रमितों की संख्या 271, कुशीनगर में 180 और महराजगंज में 224 हो गई है। देवरिया में 184, कुशीनगर में 111 और महराजगंज में 152 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
देवरिया में रविवार की देर शाम तीन और सोमवार को छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रुद्रपुर नगर के शिवाला वार्ड निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति एक सप्ताह पूर्व ओमान से दिल्ली आया। दिल्ली से बस से देवरिया पहुंचा। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुद्रपुर के श्रीनगर कोल्हुुआ गांव की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसका पति मुंबई से घर आया। दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें पत्नी पॉजिटिव पाई गई है। पति की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। इसी गांव के 41 वर्षीय मुंबई से घर आए, जिनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रुद्रपुर के भभौली गांव निवासी 35 वर्षीय युवक आठ दिन पूर्व गुजरात से घर आया। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रामपुर कारखाना के गोविंदपुर गांव के रहने वाले 65 वर्षीय रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह बरईपुर गैस एजेंसी पर डिलिवरी का काम करता हैं। बरहज नगर के पुराना बरहज के रहने वाले एक संक्रमित के परिवार के एक महिला समेत दो पुरुषों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस परिवार में पांच लोग संक्रमित हो गए हैं। जबकि एक महिला और पुरुष पहले से संक्रमित हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

महराजगंज में अब एक्टिव केस 69
महराजगंज। जिले में सात और लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। वहीं एक शख्स ने कोरोना से जंग जीत ली है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए तीन व चार जुलाई को भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट सोमवार को मिली। उनमें सात की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। एक मिठौरा के कंचनपुर, एक रामगढ़वां, एक धानी के नौसागर, एक पिपरामौनी, एक बृजमनगंज निवासी है। वहीं एक शख्स डायल यूपी112 तथा एक पुलिस लाइंस में रहने वाले की भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। इस सभी को कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। वहीं एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार जिले में कोरोना के कुल मामले 224 हो गए हैं। एक्टिव केस 69 हैं। अब तक 152 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

कुशीनगर में 400 की रिपोर्ट आई, 425 प्रतीक्षारत
पडरौना। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 400 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें सात कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों में पडरौना शहर की आवास विकास और ओंकार वाटिका कॉलोनी से एक-एक, पडरौना क्षेत्र के गंगौली गांव की महिला, भरवलिया, वरमठा गांव के एक-एक शख्स, फाजिलनगर क्षेत्र के महुअवा और तमकुही क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव से एक-एक शख्स संक्रमित मिला है। 425 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। अब तक कुल अब तक कुल 180 संक्रमित मिले हैं। इसमें से 111 बीआरडी मेडिकल कॉलेज और लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हास्पिटल से इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं। पांच संक्रमितों की मौत हो गई है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें