262 वार्डों में से 88 की कमान होगी महिलाओं के हाथ
देवरिया। नगर पालिका और नगर पंचायत के सदन में महिलाओं की इस बार अच्छी खासी तादात विकास की हुंकार भरती नजर आ रही है। शहर की सरकार बनाने से लगायत सदन में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। 262 वार्डों में से 88 वार्डों की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। इसके अलावा अध्यक्ष पद करीब पांच महिला के जिम्मे हो सकते हैं।
जनपद में नई नगर पंचायतों पथरदेवा, तरकुलवा, बैतालपुर, भलुअनी, मदनपुर, हेतिमपुर और नगर पालिका बरहज व देवरिया में आठ-आठ वार्ड नए हैं। जिसके कारण इस बार 106 वार्ड बढ़े हैं। जबकि नगर पंचायतों की संख्या में छह का इजाफा हुआ।
इस तरह जनपद की दो नगर पालिका सहित 17 निकाय हो गए हैं। इसमें 262 वार्ड हैं। इसमें से 88 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इससे साफ है कि आधी आबादी का परचम लहराने वाला है। जबकि मानक के अनुसार करीब पांच अध्यक्ष पद आरक्षित हो सकते हैं।
जिस पर विभिन्न वर्गों की महिलाओं का कब्जा रहेगा। महिला आरक्षण के तहत सबसे अधिक देवरिया नगर पालिका में 10 और बरहज में नौ सभासद पद आरक्षित किए गए हैं।
मतदाताओं में कम नहीं आधी आबादी, शहर की सरकार बनाने की है ताकत
देवरिया। निकाय चुनाव में पुरुष मतदाताओं से करीब 33 हजार वोट ही महिलाओं का कम है। सबसे अधिक महिला वोटर देवरिया नगर पालिका क्षेत्र में हैं, जबकि दूसरे स्थान पर गौरा बरहज में हैं। नगर पंचायत में सबसे अधिक महिला मतदाता रुद्रपुर में हैं। संवाद
इन नगर पालिका व नगर पंचायत में इतने हैं मतदाता
निकाय नाम कुल मतदाता पुरुष महिला
नपं गौरा बरहज- 41244- 21914- 19330-
नपं देवरिया- 178366- 96377- 81969-
नपं रुद्रपुर- 29436- 15482- 13954- नप- गौरीबाजार- 9448- 4944- 4504-
नपं -रामपुर कारखाना- 9254- 4720- 4534-
नपं - भाटपाररानी- 13414- 7233- 6181-
नपं- सलेमपुर- 22261- 11916- 10345-
नपं भटनी- 13367- 7234- 6133-
नपं मझौलीराज- 17963- 9597- 8366-
नपं लार- 26747- 13959- 12788-
नपं बरियारपुर- 14185- 7459- 6726-
नपं पथरदेवा- 17723- 9361- 8362-
नपं बैतालपुर- 19113- 10057- 9056-
नपं तरकुलवा- 19380- 10334- 9046-
नपं हेतिमपुर- 18818- 10195- 8623-
नपं मदनपुर- 23711- 12394- 11317-
नपं भलुअनी- 19490- 10357- 9193-
--------------
- कुल वोटरों की अभी तक संख्या 4,93,920
- महिला वोटरों की संख्या 2,30,387
- पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,63,533
- देवरिया नगर पालिका में 1,78,366 में 81,969 महिला वोटर हैं।
अध्यक्ष और सभासद पद के लिए महिला आरक्षण के लिए मानक तय है। इसके हिसाब से पद आरक्षित किया गया है। वोटर बनने में महिलाओं ने अग्रणी भूमिका निभाई है।
- गौरव श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन