847 स्वास्थ्य कर्मियों का हुआ वैक्सीनेशन
देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। जिला अस्पताल सहित 18 स्थानों पर कुल 847 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। 1793 के लक्ष्य के सापेक्ष 586 लोगों को पहली डोज दी गई, जबकि 286 के सापेक्ष 261 लोगों ने द्वितीय डोज ली। वैक्सीनेशन के लिए कुल 24 टीमें लगाई गई थीं। टीकाकरण की कुल उपलब्धि 40.74 प्रतिशत रही। पहली डोज लेने वालों को खुराक 15 मार्च को दी जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
जिला अस्पताल केंद्र पर तीन टीमें लगाई थीं। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. राकेश पांडेय, पर्यवेक्षक विवेक सिंह, फार्मासिस्ट उमेश मिश्र, रामकुमार, मानसिक स्वास्थ्य काउंसरल वर्षा सिंह, नेत्रिका पांडेय, अंजलि श्रीवास्तव, एएनएम रंजीता गुप्ता, पुष्पा कुमारी, सुमन कुशवाहा, स्टाफ नर्स हीरा यादव, सुनीता, नीलम, वार्ड ब्वाय राजन मल्ल, अविनाश शाही, प्रिंस कुमार, आशा गुड़िया जायसवाल, नीलम सोनकर, चंद्रावती तैनात रहीं। यहां डॉ. धनंजय कुमार, डॉ. अजय कृष्णा, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. कार्तिकेय कुमार, डॉ. राकेश पांडेय, डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. अविनाश, डॉ. रोहित, डॉ. गुलाम नवी, डॉ. जफर अनीस, चीफ फार्मासिस्ट उमेश मिश्र, वीरेंद्र कुमार, राकेश चंद, मुकेश, प्रमोद कुमार, संजय त्रिपाठी, भुवनेश्वर शर्मा, रविजीत सिंह, विश्वनाथ मल्ल, रामकिशोर त्रिपाठी आदि ने वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। वहीं देवेंद्र प्रताप सिंह, श्यामलाली राय, नीतू पासवान, सुरेश मिश्र, अजय मणि, विजय कुमार पांडेय आदि ने पहली डोज ली।
महिला अस्पताल के पीपी सेंटर में बने केंद्र पर डॉ.केके पांडेय, डॉ. आरसी झा, डॉ. वाईपी यादव, पर्यवेक्षक विचित्र मणि त्रिपाठी, फार्मासिस्ट विजेंद्र, एएफएचएस काउंसलर सुनैना वर्मा, एएनएम दुर्गा देवी, रिषी पांडेय, स्टाफ नर्स प्रियंका मिश्रा, प्रतिभा सिंह, आकांक्षा दुबे, अबरूकाना, मनोज कुमार गौड़, दिनेश प्रताप सिंह तैनात रहे। यहां डॉ. रंजीत चंद्रा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. विनोद राव, डॉ. रीता सिंह, डॉ. ख्याति श्रीवास्तव, डॉ. सतीश कुमार सिन्हा, डॉ. उमेश नारायन मिश्र, अरूण प्रताप सिंह, विजय कुमार गुप्ता, विजेंद्र द्विवेदी, बेचू प्रसाद, सुनीता शाही, सुधा गुप्ता, उमेश कुमार पांडेय, मनोज कुमार, उमेश यादव आदि ने टीका का द्वितीय डोज ली। वहीं विमलेश कुमार राय, संजू यादव, प्रवीन सिंह, अमित पटेल, संतोष कुमार विश्वकर्मा, अशोक कुमार मिश्र, रतन कुमार यादव आदि ने वैक्सीन की पहली डोज ली। टीका लगने के बाद सभी ने आधे घंटे तक विश्राम किया। सभी ने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद कोई दिक्कत नहीं महसूस हुई। इसके बाद अपने कार्य में जुट गए। वैक्सीनेशन कार्य में प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, यूनिसेफ के डॉ. हसन फहीम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अकुंर सांगवान आदि ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
इन केंद्रों पर वैक्सीनेशन
देवरिया। जनपद में सोमवार को 18 केंद्रों पर टीका लगाया गया। इसमें जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, पीएचसी भाटपाररानी, भलुअनी, बैतालपुर, रामपुर कारखाना, मझगावां, महेन, भागलपुर, पथरदेवा, बनकटा, सीएचसी गौरीबाजार, रुद्रपुर, देसही देवरिया के पिपरा दौला कदम, लार, सलेमपुर, भटनी, तरकुलवा शामिल हैं।
यहां दी गई दूसरी डोज
देवरिया। जिले में चार केंद्रों पर टीके की द्वितीय डोज दी गई। इन केंद्रों पर एक-एक टीम तैनात की गई थी। जिला अस्पताल केंद्र पर 62 के सापेक्ष 57, जिला महिला अस्पताल पर 72 के सापेक्ष 68, सीएचसी गौरीबाजार पर 80 के सापेक्ष 70 तथा सलेमपुर पर 72 के सापेक्ष 66 लोगों को द्वितीय डोज दी गई।
जिले में सोमवार को टीकाकरण किया गया। वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी है। लोगों को भ्रम और अफवाह में पड़ने की जरूरत नहीं है। अपनी बारी आने पर निश्चिंत होकर टीका लगवाएं। -डॉ. आलोक कुमार पांडेय, सीएमओ