फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसील परिसर में राजनगर और नयानगर वार्ड के लोगों ने किया प्रदर्शन, सौंपा पत्रक

विज्ञापन
प्रदर्शन करते राजनगर-नयानगर वार्ड के लोग संवाद
विज्ञापन
लो-वोल्टेज और फाल्ट की समस्या से जूझ रहे लोग, घरों को नहीं मिल पा रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगरपालिका गौरा-बरहज के राजनगर और नयानगर वार्ड के पांच दर्जन से अधिक की संख्या में लोग सोमवार को तहसील पहुंचे। जहां विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। सभी ने एसडीएम योगेश कुमार को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य अभिषेक सिंह के नेतृत्व में मोहल्लों के महिला-पुरुष तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां विद्युत निगम के खिलाफ सभी आक्रोशित थे। वार्ड के लोगों ने नारेबाजी की। शिकायती पत्र में कहा गया है कि विद्युत निगम की ओर से दोनों वार्डों की आपूर्ति पैना रोड स्थित 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से की जाती है। लंबी दूरी और तार जर्जर होने के कारण लो-वोल्टेज-फाल्ट जैसी समस्याओं से आए दिन दो-चार होना पड़ रहा है। करीब 10 दिनों से आपूर्ति बाधित होने के कारण लोग अंधेरे में हैं। जिस कारण उमस भरे मौसम में दिन और रात काटना मुश्किल हो गया है। वार्ड वासियों ने समुचित व्यवस्था न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर बलवंत सिंह, पवन मद्धेशिया, राजेश निषाद, तारा देवी, किस्मती देवी, गुलाब चंद यादव, राबड़ी देवी, प्रदुम्न यादव, सूरज चौहान और गोविंद यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें