फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
विज्ञापन


कहा: श्रमिकों को पेंशन सराहनीय, लागू करे सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बकाया मानदेय भुगतान के लिए बिजली निगम के संविदा कर्मचारियों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले एसई कार्यालय के समक्ष धरनारत कर्मचारियों ने बकाया मानदेय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के बजट में श्रमिकों के हित में लागू की गई योजना सराहनीय है, बशर्ते इसे सही तरह से अमल में लाया जाए। सरकार बकाया मानदेय दिलाने पर भी ध्यान दे। जिला मंत्री सुनील तिवारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकारी कर्मचारी भी आंदोलन का समर्थन करेंगे। जिला सचिव अरुण कुमार ने कहा कि अधिकारी नहीं चेते तो धरने को उग्र रुप दिया जाएगा। धरने में विद्यासागर, रमेश राय, त्रिभुवन भारती, वासुकीनाथ राय, ओमनारायण गुप्ता, दिनेश त्रिपाठी, रामअशीष प्रसाद, धर्मेंद्र गोंड, प्रमोद, सुधीर, अनिल, हरेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें