फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से बढ़ा बीमारियों का अटैक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

----

मौसम के करवट बदलते ही जुकाम, बुखार का अटैक
बच्चों में कोल्ड डायरिया का भी प्रकोप, चिल्ड्रेन वार्ड में 14 भर्ती
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 900-1000 मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मौसम के करवट बदलने से बीमारियों ने अटैक कर दिया है। सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों में इजाफा हुआ है। बच्चों में कोल्ड डायरिया का प्रकोप बढ़ा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है निजी अस्पताल भी पीड़ितों से पटे हुए हैं। डॉक्टर बीमार लोगों को बचाव की नसीहत दे रहे हैं।
जिला अस्पताल में शनिवार को 1261 मरीजों ने इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें अधिकांश लोग सर्दी, जुकाम और फीवर से पीड़ित रहे। वहीं चिल्ड्रेन वार्ड में करीब 14 बच्चे भर्ती हैं, जो कोल्ड डायरिया का शिकार हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया गया है। बीमार लोगों में ठंड से बचाव के टिप्स डॉक्टर दे रहे हैं। पांच दिनों से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। अस्पताल में भर्ती हवीबचक गांव निवासी पांच वर्षीय अमित, अगस्तपार गांव निवासी 10 वर्षीय किशन, रजला निवासी 8 वर्षीय प्रियांशु समेत 14 बच्चे हैं। जरूरत के हिसाब से चिल्ड्रेन वार्ड में रूम हीटर का प्रयोग किया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार का कहना है कि ऐसे मौसम में बच्चों को निमोनिया होने का
विज्ञापन

बढ़ जाता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एएम वर्मा कहते हैं कि सुबह-शाम की ठंड से बच्चों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सीएमएस डॉ. छोटे लाल कहते हैं कि मरीजों की भीड़ देखते हुए डॉक्टरों को सतर्क कर दिया गया है। जिससे की मरीजों को परेशानी न हो।
विज्ञापन


बचाव के उपाय
बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। मार्च के अंत तक गुनगुने पानी से ही बच्चों को नहलाएं। गर्म खाना खिलाएं। सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण दिखाई दे तो उसे नजरंदाज न करें, बल्कि तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें